उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार कैमरा फेस करने का कैसा अनुभव रहा?
बच्चन साहब तो लीजेंड हैं। पापा खुद भी बच्चन साहब के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा पापा बताते हैं कि जब बच्चन साहब के साथ मेरा सीन था तो पापा ने पूछा कि अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हो, डर तो नहीं लग रहा, घबरा तो नहीं रहे हो? मैने नासमझी और मूर्खता में कह दिया कि वह भी एक्टर हैं, मैं भी एक्टर हूं, इसमें डर और घबराना कैसा? लेकिन बच्चन सर बहुत ही सज्जन हैं, उनके साथ बहुत ही अच्छा काम करने का अनुभव रहा हैं। अगर आगे भी कभी उनके साथ काम करने का मौका मिला तो सपने सच होने जैसे होगा।