फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर ने विवेक ओबेरॉय को बताया 'नेपोटिज्म बॉर्न', समर्थन में आए संजय गुप्ता बोले- 'ये क्या बकवास है'

Sat, 04 Jul 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय, संजय गुप्ता - फोटो : Social Media
बॉलावुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई हैं। ये मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा है। इस बहस में लगातार स्टार किड्स को घसीटा जा रहा है। अब इस बहस में अभिनेता विवेक ऑबेरॉय का नाम भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। विवेक का नाम नेपोटिज्म में आने पर एक बड़े डायरेक्टर काफी गुस्से में आ गए। जिसके बाद उन्होंने विवेक के समर्थन में ट्रोलर को खूब लताड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चार अभिनेताओं की तस्वीर थी जिसमें रणदीप हुड्डा, सुशांत सिंह राजपूत, विवेक ऑबेरॉय और शाइनी आहूजा की तस्वीर थी। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'विवेक ऑबेरॉय नेपोटिज्म बॉर्न हैं।' जिसे देखकर निर्देशक संजय गुप्ता गुस्से में आ गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Gupta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस यूजर को रिप्लाई कर संजय गुप्ता ने उसकी जमकर क्लास लगा दी। संजय ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ये क्या बकवास है, तुम्हें अहसास भी है कि विवेक ने अपनी फिल्म कंपनी कैसे हासिल की थी? उनके पिता का उसमें कोई योगदान नहीं था और विवेक की परफॉर्मेंस इतनी बेहतरीन थी कि उनका डेब्यू सबसे अच्छा माना जाता है।'
 

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
संजय का सोशल मीडिया यूजर को दिया गया जवाब कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद संजय के कमेंट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी राय रखी। किसी ने संजय का पूरी तरह से समर्थन किया तो वहीं कुछ यूजर्स ने संजय को गलत भी बताया और कहा कि विवेक के करियर में उनके पिता का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि नेपोटिज्म को लेकर ये बहस सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही शुरू हुई है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा है कि सुशांत इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए थे जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। लोगों का गुस्सा बॉलीवुड में हो रहे परिवारवाद पर फूट रहा है।

पढ़ें: अपने ही बनाए नियमों में फंसी सिनटा, गवर्नर से मिलकर की गाइडलाइंस में संशोधन करने की गुजारिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें