फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Trailer Reaction: हनुमान जी कहां हैं?, 'रामायण' का ट्रेलर देख यूजर्स ने पूछा सवाल, बोले - असली सिनेमा

Thu, 30 Jul 2026 08:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Users Reactions On Ramayana Trailer: आज सुबह 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को ब्रह्ममुहूर्त पर रिलीज किया है। ट्रेलर देखने के बाद नेटिजंस सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
काफी इंतजार के बाद आखिरकार 30 जुलाई को सुबह रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार नजर आए। 'रामायण' के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
ट्रेलर में क्या है?
लगभग चार मिनट के ट्रेलर में माहाकाव्य 'रामायण' की झलक देखने को मिली है। रावण के रूप में यश को काफी ताकतवर दिखाया गया है। वह तीनों लोकों का स्वामी है। पृथ्वी पर बढ़ते पाप का बोझ कम करने के लिए श्रीराम जन्म लेते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स 'रामायण' के ट्रेलर को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक; क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर?
विज्ञापन

3 of 5
यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर पर आई यूजर्स की प्रतिक्रिया
ट्रेलर के बारे में चर्चा करते हुए एक यूजर ने लिखा 'पुरानी रामायण बहुत ही शालीन थी। नई रामायण सिनेमैटिक है।' एक और यूजर ने लिखा 'इस तरह से आप दुनिया के सामाने भारत को पेश कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'मैं पूरी रात ट्रेलर का इंतजार करता रहा, आखिरकार ये रिलीज हो गया।' एक और यूजर ने लिखा 'ये है असली सिनेमा।'

4 of 5
यूजर्स के कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किया हनुमान को याद
कई यूजर्स ने ट्रेलर में हनुमान को याद किया है। एक यूजर ने लिखा 'क्या सिर्फ मैं ही हूं या किसी और ने ट्रेलर में हनुमान जी को मिस किया है?' एक और यूजर ने लिखा 'बेशक ट्रेलर अच्छा है। मगर ये बताओ कि ट्रेलर में किस-किस ने हनुमान जी को याद किया?' एक और यूजर ने लिखा 'मैं अकेला ऐसा इंसान हूं, जिसने सुबह तक हनुमान जी को देखने का इंतजार किया, आखिरकार उनको एक झलक ही दिखानी थी।' एक और यूजर ने लिखा 'दुनिया चले ना हनुमान के बिना। राम जी चले ना हनुमान के बिना।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कौन है निर्देशक?
आपको बता दें कि 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसका संगीत हांस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। फिल्म का वीएफएक्स ऑस्कर विजेता मशहूर स्टूडियो DNEG (डिनेग) ने तैयार किया है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें