फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: विदेश में भी 'बसपन का प्यार' गाने की गूंज, देखें अमेरिकी डांसर की मजेदार वीडियो

Thu, 29 Jul 2021 02:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सहदेव, रिकी पॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में जब से लोगों ने घरों से निकलना बंद या कम कर दिया है तब से मोबाइल फोन ही मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपना भरपूर मनोरंजन कर लेते हैं। इसमें इंस्टाग्राम रील्स का भी बहुत बड़ा हाथ है। अक्सर रील्स को देखते देखते घंटों कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता। आलम ये है कि कई रील्स तो ट्रेंड में आ जाती हैं। एक या दो नहीं, हर रोज कोई ना कोई रील ट्रेंड में आ जाती है। इन दिनों 'जाने मेरी जानेमन, भूल नहीं जाना, मेरा बसपन (बचपन) का प्यार' काफी ट्रेंड में है। ना जाने कितने लोग इसको लेकर अलग अलग अंदाज में रील्स बना चुके हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी इस वीडियो से काफी प्रभावित हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी इस रील पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अमेरिका के एक मशहूर डांसर रिकी पॉन्ड इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
रिकी पॉन्ड ने अपनी डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। रिकी बॉलीवुड के रैपर बादशाह द्वारा बनाए गए रीमिक्स पर डांस कर रहे हैं और खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रिकी की यह वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
रिकी पॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को शेयर करते हुए रिकी पॉन्ड ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं नहीं जानता मैं क्या कर रहा हूं, बस थोड़ी सी मस्ती।' रिकी की इस वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं और लोग जमकर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


 

4 of 5
सहदेव, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के का नाम सहदेव दिर्दो है और उसने गाना इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी की जुबान पर चढ़ गया है। हाल ही में अनुष्का ने भी यह बताया था कि इस गाने की वजह से उनकी रातों की नींद भी उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहदेव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था। बादशाह ने भी रीमिक्स वर्जन तैयार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें