अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर चुनावी दौड़ जारी है। एक बार फिर से राष्ट्रपति की कुर्सी पर डोनाल्ड ट्रंप बैठेंगे या फिर उनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भी काफी सस्पेंस में हैं। साथ ही वह अगले राष्ट्रपति को लेकर उत्साहित भी हैं।