मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन बॉब सगेट की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उनका शव एक होटल में बरामद किया गया। हालांकि उनके मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉब सगेट की मौत की खबर से उनके फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनके कॉमेडी की क्लिप साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं।