उर्वशी रौतेला
- फोटो : insta
रॉयल ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं उर्वशी रौतेला-
हाल ही में वार्षिक हैलो अवार्ड्स 2022 को मुंबई में आयोजित किया गया था। जैसे ही सेलेब्स अपने चकाचौंध भरे पहनावे में हॉल में आए तो अवार्ड शो का रेड कार्पेट जगमगा उठा। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और हर बार की तरह सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं। उन्होंने डी.एल माया का डिजाइन किया डीप कट हाई स्लिट बॉडी फिटिंग लॉन्ग गाउन पहना था, जिसे झिलमिलाते सुनहरे फूलों के पैटर्न से अलंकृत किया गया था।