फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने पहना ऐसा गाउन चार कुर्सियों पर पड़ा बैठना, यूजर्स ने किया ट्रोल

Tue, 18 Feb 2020 04:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार असम के गुवाहाटी में किया गया। जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बोल्ड रेड कलर का गाउन पहना। उनके गाउन की काफी चर्चा हो रही है। उर्वशी को समारोह में बैठने के लिए चार कुर्सियों जितनी जगह लेनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वो आगे की पंक्ति में बैठी नजर आ रही हैं। हैवी गाउन के साथ उर्वशी एक सोफे पर बैठी हैं। वहीं उनके गाउन को संभालने के लिए दो तीन फैशन असिस्टेंट नजर आ रहे हैं, जो गाउन को आगे से सही कर रहे हैं। तस्वीर में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी का गाउन जिस तरह से उनकी टीम संभाल रही है इसके लिए उन्होंने उनका शुक्रिया किया है। उर्वशी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'बगैर मेरी शानदार टीम के इसे संभाल पाना मुश्किल है। रेड कार्पेट पर अभी तक का मेरा सबसे हैवी गाउन। बैठने के लिए चार कुर्सियां लेनी पड़ीं।'

4 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी की इस ड्रेस पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'हमारा ब्लैंककेट भी इससे छोटा होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'कितने लोगों की जगह लेकर बैठी हो?' एक यूजर ने कहा- 'कंबल लेकर क्यों आई हो?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला साल 2013 में फिल्म 'सिंह साहब दी ग्रेट' से बॉलीवुड की दुनिया में आईं। इसके बाद उन्हें फिल्म 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' में भी देखा गया। उर्वशी हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं हालांकि कुछ समय पहले हार्दिक ने अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर ली है।

विराट कोहली की वजह से दुखी हैं अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें