उर्वशी रौतेला-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
इस बीच, शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने शाहरुख के जन्मदिन के जश्न की एक झलक साझा की, जिसमें वह, सुहाना खान और उनके करीबी दोस्त शामिल थे। शनिवार शाम को गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उनके घर मन्नत की लग रही है। इसमें शाहरुख खान जन्मदिन का केक काटते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि गौरी खान और सुहाना खान उनके दोनों ओर खड़ी थीं। तस्वीर साझा करते हुए गौरी ने लिखा कि यह एक यादगार शाम थी, जिसमें उनके चाहने वाले मौजूद थे।