फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

photos: उर्वशी रौतेला ने शेयर की स्कूल की ग्रुप फोटो, कहा-ढूंढ सको तो ढूंढ लो

Sun, 29 Aug 2021 04:53 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला अपने स्टाइल और लग्जरी लाइफ के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी उर्वशी अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत बॉलीवुड में भी आजमाई। आज वह अपने अभिनय और डांस के जरिए करोड़ों फैंस की पसंदीदा हीरोइन हैं। एक के बाद एक उन्हें कई फिल्में ऑफर की जा रहीं हैं। इसके अलावा उनके पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं। हाल ही में वो एक म्यूजिक एलबम वर्साचे बेबी में भी दिखाई दीं थीं। इस वीडियो की शूटिंग दुबई में हुई थी। ये वीडियो इजिप्ट के सुपरस्टार ‘मोहम्मद रमजान’की आवाज में रिकॉर्ड हुई थी। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 39.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये ग्रुप फोटो उनके स्कूल के दिनों की है, जिसमें वो अपने बाकी क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ नजर आ रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज किया है कि वो उन्हें इस तस्वीर में पहचानें।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी के फैंस इसको लेकर अलग अलग कयास लगा रहे हैं। इस फोटो में सभी बच्चे स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। फ्रंट रो में बच्चों के साथ स्कूल की टीचर्स और प्रिंसिपल भी बैठी हुईं हैं। उन्होंने अपने फैंस को चैलेंज दिया है कि लोग उन्हें इस तस्वीर में ढूंढ कर दिखाएं।
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'अगर ढूंढ सकते हो तो ढूंढ लो #BabyUrvi। बेस्ट कैप्शन जीतेगा'। इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस उर्वशी की इस तस्वीर में ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप भी ध्यान से इस तस्वीर को देखिए और बताइए कौन हैं इन तस्वीरों में बेबी उर्वशी?

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उर्वशी ने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की हो। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों को पोस्ट करती रही हैं। बॉलीवुड की बड़ी स्टार होने का बावजूद भी वह अक्सर अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ री-यूनियन पार्टी करती रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेस्टफ्रेंड स्वाति के साथ भी अपनी फोटो शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
हाल ही में उर्वशी रौतेला का सिंगर गुरु रंधावा के साथ नया गाना 'डूब गए' रिलीज हुआ है। ये गाना फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ वह इन दिनों रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह जल्द तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें