रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से चल रहे युद्ध से स्थिति दिन पर दिन खराब होती चली जा रही है। इस युद्ध की वजह चाहें जो भी हो, लेकिन ये जंग यूक्रेन आम नागरिकों और वहां फंसे दूसरे देशों के लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि ये युद्ध बंद हो जाए। अब उर्वशी रौतेला ने यूक्रेनी सुपरस्टार दिमित्री मोनाटिक संग अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसी के साथ यूक्रेन में युद्ध बंद करने की अपील भी की है। आपको बता दें की दिमित्री मोनाटिक एक यूक्रेनी गीतकार, म्यूजिक कंपोजर और डांसर हैं।