फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: मालदीव में समुद्र किनारे उर्वशी रौतेला ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, बोल्डनेस देख फैंस भी हुए हैरान

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। इन दिनों उर्वशी मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन भी यहीं पर मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हुईं। वहीं, अब उर्वशी रौतेला ने मालदीव से अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री का हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।
 
उर्वशी रौतेला ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्वशी ब्लू कलर की बिकिनी में कहर ढा रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ने ब्लू कलर की स्टाइलिश बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें अभिनेत्री अपने हॉट पोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला समुद्र किनारे अपने बालों में हाथ डाले हुए अपनी अदाएं दिखा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लू बिकिनी के साथ गले में गोल्डन कलर की चैन पहनी हुई है और आंखों पर ग्रीन कलर के गॉगल लगाया हुआ है, जिसमें उर्वशी काफी हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, ‘जब मैं समुद्र से बाहर निकलती हूं तो मुझे नया जन्म लगता है।’
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी रौतेला की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को महज कुछ ही घंटे में 5 लाख 74 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है। दूसरी तरफ फैंस कमेंट कर भी उर्वशी पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई फैंस हार्ट और फायर का इमोजी शेयर कर रहे हैं।

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instaट
इससे पहले उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री पर्पल कलर की प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढा रही थीं और वह समुद्र के किनारे टहल रही थीं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में नीला आसमान और दूर-दूर तक फैला समुद्र नजर आ रहा था। इस दौरान आस-पास हरियाली भी थी, जिसने इस माहौल को सुंदर बनाने का काम किया था। कैप्शन में लिखा था, ‘खुशियों की धूप, मुस्कान के इंद्रधनुष और हंसी की बारिश से भरा जन्मदिन।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी ने साल 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ है। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उर्वशी रौतेला ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘हेट स्टोरी 4’ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। इसके अलावा भी उनके नाम कई उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें