Urvashi Rautela-Rishabh Pant: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला 'मिस्टर आरपी' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान 'मिस्टर आरपी' नाम के शख्स का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने उसकी व्यक्ति की पहचान नहीं बताई। जब यह इंटरव्यू वायरल हुआ तब हर कोई आरपी से ऋषभ पंत को कनेक्ट करने लगा। लेकिन, न ऋषभ पंत ने और न ही उर्वशी रौतेला ने कुछ क्लियर किया। बल्कि उर्वशी रौतेला ने तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कैप्शन पोस्ट कर इन्हें अफवाहों को बढ़ावा दिया। हालांकि, काफी समय तक ट्रोल होने के बाद उर्वशी रौतेला ने अपने अब मिस्टर आरपी का खुलासा कर सबको चौंका दिया है।