फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेट स्टोरी 4' की इस एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR, पुलिस से पता चला क्या था मामला

Thu, 29 Mar 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले दिनों अपनी फिल्म 'हेट स्टोरी-4' को लेकर चर्चा में थीं जिसमें वह बेहद बोल्ड अवतार में नजर आई थीं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उर्वशी फिल्म के दौरान लगातार खबरों में थीं। अब उर्वशी के साथ ऐसा कुछ हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
URVASHI - फोटो : SELF
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उर्वशी के मुताबिक, कोई उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुंबई के होटल में रूम बुकिंग कर रहा था। उन्हें जब इस बारे में पता चला तो फौरन पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।



 
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी इवेंट के लिए उस होटल में पहुंची थीं। तभी होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक रूम उनके नाम पर बुक है। उर्वशी की जानकारी के बिना वहां के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करने के लिए फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है।

4 of 5
urvashi rautela - फोटो : twitter
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता धारा 420 के अलावा आईटी एक्ट से संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जांच में उस आईपी एड्रेस रिकॉर्ड की भी स्कैनिंग की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुकिंग कहां से की गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala
उर्वशी रौतेला के फिल्मी करियर पर बात करें तो वह हाल ही में 'हेट स्टोरी 4' में नजर आईं थीं। इसके अलावा फिलहाल वह 'रेस 3' में भी दिखेंगी। फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस है। बता दें 'रेस 3' इस साल ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें