फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या संग अफेयर की खबरों के बीच उर्वशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा, सामने आया नया ट्विस्ट

Wed, 25 Apr 2018 07:43 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और उर्वशी
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले खबर थी कि वह एक्ट्रेस एली अवराम को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उर्वशी रोतैला संग लिंकअप की खबरें सामने आने लगी। पर उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हार्दिक के साथ डेटिंग की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया।
विज्ञापन

2 of 4
urvashi rautela with hardik pandya - फोटो : urvashi rautela Instagram wall
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक संग एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उर्वशी के भाई यशराज रौतेला भी हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, 'भाई के प्यार से अच्छा दूसरा कोई प्यार नहीं है। मैंने यशराज रौतेला को मिस किया। पांड्या भाई। आईपीएल 2018 के लिए शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala
आपको बता दें, हाल ही में उर्वशी एक बिजनेसमैन की पार्टी का हिस्सा बनीं थीं। इस पार्टी में उनको और हार्दिक को साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी में उर्वशी और हार्दिक के बीच केमेस्ट्री भी देखने को मिली।
विज्ञापन

4 of 4
urvashi rautela
पार्टी के बाद से ही दोनों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस बीच उर्वशी के इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चा पर विराम लग गया है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम और हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर भी लोग इसी तरह की बातें कर रहे थे। दोनों कृणाल पांड्या की रिसेप्शन में भी एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें