फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेली की 'हेट स्टोरी 4' दर्शकों को नहीं आ रही रास, जानें दूसरे दिन कमाए कितने करोड़

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hate story 4
निर्देशक विशाल पांड्या की फिल्म फिल्म 'हेट स्टोरी 4' इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। 'हेट स्टोरी' सीरीज की अभी तक की सभी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है। ऐसे में 'हेट स्टोरी 4' से काफी उम्मीदें हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
hate story
उर्वशी रौतेला और करण वाही स्टारर इस फिल्म में बोल्ड सीन की भरमार है। इसके बावजूद फिल्म पिछले दो दिनों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 'हेट स्टोरी 4' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 से 4 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 3.76 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने दो दिनों में कुल करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 4
hate story 4
वहीं, ओपनिंग डे के आंकड़ों पर गौर करें तो 'हेट स्टोरी' (2012) ने 2.07 करोड़, 'हेट स्टोरी 2' (2014) ने 4.82 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'हेट स्टोरी 3' (2015) ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए और पहले दिन ही 8.54 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

4 of 4
इससे पहले क्रिटिक्स ने इस फिल्म को निराशाजनक बताया। कमजोर कहानी को सिर्फ बोल्डनेस के दम पर खींचने की असफल कोशिश फिल्म में साफ देखी जा सकती है। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना ने मुख्य किरदार निभाया है। 'हेट स्टोरी 4' का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें