फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: लाल निशान को लव बाइट बताने वालों पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, कहा- फेक न्यूज फैलाने की बजाय….

Tue, 22 Feb 2022 08:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला आज सफलता के ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram/urvashirautela

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला आज सफलता के ऊंचे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर अभिनेत्री ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब नाम कमाया है। यही वजह है कि कम समय में ही एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में अपनी गहरी जगह बना ली है। फिल्मों के साथ-साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार इंटरनेट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

अभिनेत्री के फैंस को उनकी तस्वीरें और वीडियोज बेहद पसंद करते हैं और वह बेसब्री से इनका इंतजार भी करते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेत्री एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस के गले पर एक लाल रंग का निशान नजर आ रहा था। अभिनेत्री के गले पर नजर आ रहे इस निशान को एक पोर्टल ने लव बाइट करार दिया था।

विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram/urvashirautela
यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। एयरपोर्ट पर नजर आईं अभिनेत्री इस दौरान सीक्विन रेड टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट पहनी नजर आ रही थीं। अपने इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। हालांकि दौरान कुछ लोगों का ध्यान अभिनेत्री के गले में नजर आ रहे लाल निशान पर गया, जिसे लोगों ने लव बाइट करार दे दिया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विटर पर ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बकवास, यह मेरी लाल लिपस्टिक है, जो मेरे मास्क की वजह से फैल गई है। किसी भी लड़की से पूछो कि लाल लिपस्टिक को संभाल कर रखना कितना मुश्किल होता है। विश्वास नहीं होता कि किसी की छवि खराब करने के लिए लोग कुछ भी लिख सकते हैं। खासकर लड़कियों को लेकर। आप लोग अपने फायदे के लिए फेक न्यूज फैलाने की बजाए मेरी उपलब्धियों के बारे में क्यों नहीं लिखते।’

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही जियोस्टूडियो की वेबसाइट इंस्पेक्टर अभिनाश में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस हाल ही में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में बतौर जज भी नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस बीते दिनों आयोजित हुए अरब फैशन वीक में भी शामिल हुई थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अरब फैशन वीक में शिरकत करते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। यह पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस इस फैशन वीक में शामिल हुई हों। वह पहले भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। गौरतलब है कि उर्वशी इस फैशन वीक में दो बार जाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं, जो देश के लिए गौरव की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें