बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी खूबसूरत और सिजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिस पर हजारों-लाखों लोग अपना प्यार लुटाते हैं। उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और अब एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का आंकड़ा 45 मिलियन तक पहुंच गया है। जी हां, हाल ही में उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं और ये चीज देखकर एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा खुश हैं।
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने फैंस को अपनी खुशी दिखाई है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद भी दिया है। इस वीडियो के साथ उर्वशी ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है।