फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: 46 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर उर्वशी रौतेला ने ऐसे जाहिर की खुशी, प्रशंसक ने दिया बेहद ही खास तोहफा

Fri, 11 Mar 2022 06:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने काम के साथ ही वह अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उर्वशी अक्सर अपनी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं और उनकी हर एक तस्वीर फैंस का दिल लूट लेती है। लोग उनकी हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं, इंस्टा पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है और अब उनके चाहने वालों में और भी इजाफा हो गया है। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के फॉलोअर्स की संख्या 49 मिलियन के पार हो गई है। इस मौके पर उन्होंने खास तरीके से फैंस को शुक्रिया कहा है। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर एक प्रशंसक ने भी उर्वशी को बेहद खास तोहफा दिया था।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
60 किलों के टाइडल टैंक से एक्सरसाइज करती नजर आईं उर्वशी रौतेला
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 49 मिलियन के पार होने की खुशी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने खास अंदाज में फैंस का शुक्रिया कहा है। उर्वशी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और अपने फॉलोअर्स बढ़ने पर भी उन्होंने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जिम में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला 60 किलो के भारी-भरकम टाइडल टैंक से एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, थैंक्यू, 46 मिलियन प्यार, ग्रेटफुल!
 
विज्ञापन

3 of 4
फैन ने बनाई उर्वशी रौतेला की मूर्ति - फोटो : insta
प्रशंसक ने दिया खास तोहफा-
उर्वशी रौतेला को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे ही एक फैन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उर्वशी रौतेला को उनकी मिट्टी की मूर्ति बनाकर गिफ्ट की है। उर्वशी रौतेला ने अपने फैन और मूर्ति के साथ में वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आई लव यू गाइस...आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, विशेष रूप से इस प्रतिमा को बनाने और उपहार में देने के लिए। अच्छे समय, बुरे समय, खुशी और आंसुओं के माध्यम से। मैं आप सभी के साथ अद्भुत यादें हमेशा संजो कर रखूंगी जिस आधार पर पूरी दुनिया खड़ी है, वह एक महिला है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

4 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उर्वशी ने अरब फैशन वीक में भाग लिया था, और अपने गोल्डन गाउन के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को भी जज करती नजर आईं थी और अब उर्वशी रौतेला वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें