फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर ने अश्लील साम्रगी पोस्ट कर मांगे ढेर सारे रुपये

Sat, 25 Apr 2020 07:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rautela - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का शनिवार को फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। उनके इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने प्रतिक्रिया, जिसके कुछ समय बाद उनके हैक फेसबुक अकाउंट को रिकवर कर लिया गया। उर्वशी रौतेला के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद कुछ अश्लील पोस्ट भी साझा की गई थीं, जिसको अब हाटा दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
शुरुआत में उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है, कृपया किसी भी संदेश या पोस्ट का जवाब न दें क्योंकि यह मेरे या मेरी टीम द्वारा नहीं किया गया है।' अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मुंबई पुलिस ने लिखा, 'हमने आपकी शिकायत साइबर पुलिस को बढ़ा दी है'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Urvashi Rautela with Ferrari - फोटो : Youtube
इसके बाद उर्वशी रौतेला ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अब हैकर उनसे ढेर सारे रुपये मांग रहा है। हालांकि कुछ देर बाद ही उर्वशी रौतेला का हैक फेसबुक अकाउंट रिकवर कर लिया गया। रिकवर होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वह अपने अकाउंट पर वापस आ गई हैं। 
 
 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'फेसबुक और आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अंत में वापस आ गया हूँ!!! उर्वशी रौतेला की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला को अपने फेसबुक अकाउंट के हैक होने के बारे में उस समय पता चला जब उनके एकाउंट से कुछ अश्लील सामग्री पोस्ट की गई। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urvashi Rautela - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की हस्तियों में से एक हैं जिनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर 25 लाख हो गई है। बात करें उर्वशी रौतेला की फिल्मों की तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्हें आखिरी बार कॉमेडी फिल्म पागलपंती में देखा गया था। 

पढ़ें: धीरज धूपर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, कुंडली भाग्य के अभिनेता ने नोट साझा कर दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें