उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं । कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म 'हेट स्टोरी 4' रिलीज हुई थी । बोल्ड अवतार में दिखने के बावजूद उर्वशी अपना जादू दर्शकों पर चलाने में नाकामयाब रहीं । अब उर्वशी अपनी अगली फिल्म 'भानुप्रिया' की शूटिंग कर रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
उर्वशी रौतेला
खबर है कि फिल्म के सेट पर उर्वशी के नखरे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं । वो क्रू से अलग-अलग तरह की डिमांड करती रहती हैं । जिससे क्रू मेंबर भी परेशान हो जाते हैं । वहीं फिल्म के डायरेक्टर अजय लोहान का कहना है ये सब झूठ है ।
विज्ञापन
3 of 5
urvashi rautela
उन्होंने कहा, 'उर्वशी बहुत टैलेंटेड लड़की है । मुझे नहीं पता इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं । सेट पर ऐसा कुछ नहीं हआ ।' उर्वशी ने साल 2013 में 19 की उम्र में फिल्म 'सिंह साब' से अपने करियर की शुरुआत की थी ।
4 of 5
Urvashi Rautela
फिल्मों में जमकर इंटीमेट सीन देने वाली उर्वशी का कहना है कि उन्होंने अपने पैरेंट्स से पूछकर ये सीन दिए थे । 'भानुप्रिया' में उर्वशी एक चश्मिश लड़की का किरदार निभा रही हैं । जो बेहद शर्मीली है । उसके पिता उसकी जल्द से जल्द शादी करवाना चाहते हैं । इसके लिए वो पंडित से मिलते हैं ।
पंडित उन्हें बताता है कि भानुप्रिया की शादी हो जाएगी। लेकिन वह ताउम्र वर्जिन रहेगी। इसके बाद वह अपनी वर्जिनिटी लूज करने के लिए कई लड़कों से रिलेशन बनाती हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता। फिल्म का नाम 'वर्जिन भानुप्रिया' भी हो सकता है ।