फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने हार्दिक पांड्या से कही दिल की बात, कभी अफेयर के थे चर्चे

Fri, 11 Oct 2019 03:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेल के अलावा अपने बयानों और अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आज हार्दिक पांड्या का जन्मदिन है। ऐसे में फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Urvashi Rautela, Hardik Pandya - फोटो : Social Media
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उर्वशी ने लिखा- 'हार्दिक पांड्या जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप पर ढेर सारा प्यार बरसाए।'
विज्ञापन

3 of 5
urvashi rautela
हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। ऐसे में भला जन्मदिन पर वो उन्हें विश करने से कैसे भूल जातीं। बता दें कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें रही हैं हालांकि उर्वशी ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया था।

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
पिछले दिनों उर्वशी रौतेला अपने एक वीडियो पर बयान को लेकर चर्चा में आई थीं। अप्रैल 2019 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फंक्शन में पहुंचीं उर्वशी ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था। इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर मारा था। हाल ही में उर्वशी ने इन खबरों पर कहा था- 'मुझे फोटोग्राफी के एंगल के बारे में नहीं मालूम है जिस तरह से फोटो ली गई है। यह अजीब था इसलिए ये बड़ी बात बन गई थी। मेरा फोन 7 दिनों तक नॉनस्टॉप बजता रहा। इस बारे में बोनी जी से बात हुई थी। मुझे पता है कि ये उनके लिए भी अजीब था।'

200 करोड़ रुपये से भी आगे निकली ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', इन पांच कारणों से कर रही है धाकड़ कमाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें