उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी टिप्पणियों, अपने लुक और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में वे जब कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं तो उनके स्टाइल को लेकर फिर सोशल मीडिया पर उर्वशी को ट्रोल किया गया। मगर, इस बार उर्वशी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। आखिर उन पर ऐश्वर्या राय को कॉपी करने का आरोप जो लगाया गया। ऐसा कहने वालों को उर्वशी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया है।