फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss की इस विजेता ने मनाया जुड़वा बेटों का जन्मदिन, 17 साल की उम्र में बनी थीं मां

Wed, 20 Jun 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी ढोलकिया
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कमौलिका का किरदार निभाकर फेमस हुईं उर्वशी ढोलकिया को तो आप जानते ही होंगे। उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। मंगलवार को उर्वशी के जुड़वा बेटे 23 साल के हो गए। इस मौके पर उर्वशी ने अपने दोनों बेटों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उर्वशी ने ना केवल 16 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी बल्कि वो बेहद कम उम्र में मां भी बन गई थीं। 17 साल की उम्र में उर्वशी ने दो जुड़वा बेटों, सागर और क्षितिज को जन्म दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और शादी के 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। जिसके बाद बतौर सिंगल पैरेंट ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों को पाला। 

4 of 5
उर्वशी ढोलकिया
एक इंटरव्यू में जब उर्वशी से पूछा गया कि उन्होंने फिर से शादी करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि 'मैं सिंगल मदर हूं और मेरे ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां रही हैं, मेरे पास कभी अपने बारे में सोचने के लिए समय नहीं रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi dholakia
उर्वशी ने 6 साल की उम्र में ऐड में काम किया था। इसके बाद वो टीवी सीरियल 'देख भाई देख' में नजर आई थीं। यूं तो उर्वशी ने कई टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें पहचान 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में कमौलिका का रोल प्ले कर मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें