फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर CISF ने उर्मिला मातोंडकर को अंदर जाने से रोका, मास्क हटवाकर देखा चेहरा और फिर दी इजाजत

Sat, 27 Mar 2021 04:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media
फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली उर्मिला मातोंडकर राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। हाल ही में वो शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। हालांकि इस दौरान सेंट्रल इंडस्ट्रियल सेक्योरिटी फोर्स यानी CISF के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। आपको बताते हैं क्या थी इसकी वजह।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
दरअसल उर्मिला के पास आईडी यानी पहचान पत्र नहीं था जिसके कारण उन्हें एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में जब उर्मिला ने किसी से आईडी मंगवाई तो CISF ने उनसे मास्क हटाने के लिए कहा। जब उन्हें चेहरा देखकर तसल्ली हो गई कि वो उर्मिला ही हैं तो फिर उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
इस दौरान सबसे खास बात ये पता चला कि पूरे समय उर्मिला ने किसी तरह की शोर नहीं मचाया और शांति से इंतजार किया। अक्सर ऐसे मौके पर राजनेता या सितारे हंगामा मचाने लगते हैं। वहीं उर्मिला तो अभिनेत्री से राजनेता बन चुकी हैं, लेकिन उन्होंने पहचान पत्र मांगे जाने के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं किया और शांति से CISF का पूरा साथ दिया।

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : PTI
बात करें उर्मिला के करियर की तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1980 में फिल्म 'कलयुग' से की थी। इस फिल्म में वो बाल कलाकार के तौर पर नजर आईं थीं। अभिनेत्री के तौर पर वो पहली बार 1991 की फिल्म 'नरसिम्हा' में नजर आईं थीं। इसके बाद 'रंगीला', 'जुदाई' और 'सत्या' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media
साल 2016 में उर्मिला मे अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। उनकी शादी की खबर मीडिया में कुछ समय बाद आई थी। फिल्मों में कमाल कर चुकीं उर्मिला ने 27 मार्च 2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था। हालांकि सितंबर 2019 में उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसके एक साल दो महीने बाद उन्होंने शिवसेना के साथ अपनी राजनीति पारी की नई शुरूआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें