फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादी में नहीं दिखाई कोई जल्दबाजी, किसी ने 40 तो किसी ने 60 की उम्र में चुना दूल्हा

Thu, 04 Feb 2021 11:44 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से शादी का सीजन जोरों पर चल रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आज के समय में हीरोइनें अपने करियर के पीक पर रहते हुए भी शादी करने से नहीं हिचकिचा रही। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेसेज लेट लतीफ शादी रचाया करती थीं। हालांकि शादी की तो कोई सटीक उम्र नहीं होती, लेकिन कहा जाता है कि शादी के लिए ना बहुत देर करनी चाहिए ना जल्दी। बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी रही हैं जिन्होंने 40 और 50 की उम्र पार करके शादी रचाई और आज वो बेहद खुश हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने ढलती उम्र में रचाई शादी।
विज्ञापन

2 of 6
उर्मिला
उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड में 'रंगीला', 'जुदाई' जैसी फिल्मों से लोगों को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
manisha koirala and samrat dehal
मनीषा कोइराला 

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया।

4 of 6
पति विवेक के साथ नीना गुप्ता - फोटो : Social Media
नीना गुप्ता

बॉलीवुड की प्रतिभावान और बिंदास अंदाज वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया। उनकी और विवियन की एक बेटी है मसाबा गुप्ता जो काफी प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुहासिनी मुले - फोटो : Social Media
सुहासिनी मुले

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले उम्रदराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन 1990 में उनका रिश्ता टूट गया। उसके बाद लंबे समय तक वो सिंगल ही रहीं। इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी की। शादी के समय सुहासिनी व अतुल दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ - फोटो : instagram/realpz
प्रीति जिंटा 

बॉलीवुड कि डंपल गर्ल ने भी काफी ज्यादा उम्र में शादी रचाई थी। उन्होंने बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 को गुपचुप तरीके से शादी की थी शादी की थी। जिस समय प्रीति ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र 41 साल थी। 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों देने वाली प्रीति ने लंबे समय तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया था। हालांकि अब प्रीति अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें