रंगीला
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उर्मिला मातोंडकर ने आगे बात करते हुए कहा, फिल्म रंगीला में उनके अभिनय के लिए उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में उन्होंने जो भी किया, लोगों ने उसे सिर्फ एक सेक्स अपील कहा, उसका एक्टिंग से कुछ लेना देना नहीं था। वह कहती हैं कि अगर ऐसा था तो 'हाय रामा' गाना एक कलाकार के बिना कैसे हो सकता था? क्या सिर्फ इमोशनल कर देने वाले सीन्स देना ही अभिनय है? सेक्सी दिखना भी किरदार की डिमांड होती है।
उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला के बारे में आगे जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी हिट देने के बावजूद मेरे बारे में एक अच्छा शब्द तक नहीं लिखा गया, अवॉर्ड्स तो भूल ही जाइए। मेरे कपड़ों को, मेरे बालों को, मतलब सारी चीजों को क्रेडिट मिला, लेकिन मुझे नहीं।