फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: उर्मिला मातोंडकर ने धर्म की जंजीरें तोड़ते हुए की थी शादी, छठी सालगिरह शेयर की तस्वीर

Thu, 03 Mar 2022 07:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपने पति मोहसिन अख्तर के साथ शादी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पति को शादी की छठी सालगिरह की शुभकामनाएं भी दी हैं। अभिनेत्री ने 2016 में अपने बांद्रा स्थित घर में बेहद निजी समारोह में कश्मीर के एक बिजनेसमैन मोहसिन से शादी कर ली थी। उर्मिला ने दोनों रीति-रिवाजों से यानि पहले हिंदू तरीके से शादी की बाद में निकाह भी किया था। उर्मिला और मोहसिन पहली बार फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि मल्होत्रा की शादी में मिले थे। हालांकि इतने दिनों तक उन्होंने अपने रिश्ते को लोगों से छिपाए रखा और शादी के बाद ही सभी को बताया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
उर्मिला ने अपने इंस्टाग्रामम हैंडल पर शादी के तुरंत बाद की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ये जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है। तस्वीरों में उर्मिला ने सफेद रंग का सूट पहना है और उसपर ऑरेंज रंग का दुपट्टा ओढ़ा है। वहीं उनके पति मोहसिन सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में हैं। उर्मिला ने एक तस्वीर के साथ लिखा, '6 साल पहले हमारी शादी के बाद की तस्वीर जब हम उस जगह पर गए थे जहां हम दोनों बेहद आध्यात्मिक और आत्मीय हरमंदिर साहिब, आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पाते हैं।' सड़क किनारे ढाबे पर खाट। उर्मिला ने बताया कि इस फोटो को वहीं एक ढाबे पर क्लिक किया गया था, जहां दोनों 'कुलचे-छोले' और 'लस्सी' के लिए रुके थे। 
विज्ञापन

3 of 4
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
उर्मिला ने आगे लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी माय लव और दिल वाली इमोजी बनाते हुए हैशटैग #marriageanniversary भी लिखा। मोहसिन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्मिला को विश किया और उनकी शादी को खूबसूरत बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। मोहसिन ने लिखा 'आज जब हम अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रहे हैं, तो मैं तुम्हें हमारी शादी को खूबसूरत बनाने के लिए किए गए हर काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
अपनी शादी के बाद से उर्मिला और मोहसिन ने अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले उर्मिला ने अपने पतिके साथ एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी और उनके पति काले रंग के कपड़ों में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें