फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल में कितनी बदल गईं उर्मिला मातोंडकर, देखिए बचपन से अब तक की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 27 Mar 2019 01:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
10 साल छोटे कश्मीरी लड़के से शादी करके 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने तहलका मचा दिया था। उर्मिला एक बार फिर से चर्चा में है जिसकी वजह लोकसभा चुनाव 2019 है। उर्मिला ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कहा जा रहा है कि वह मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उर्मिला लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर और अब राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली हैं। तो चलिए हम आपको उर्मिला मातोंडकर की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) की यह तस्वीर 'मासूम' और कई फिल्मों की है। यह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। उर्मिला ने फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उर्मिला की पहली फिल्म साल 1977 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'कर्म' था। इसके बाद उर्मिला ने कई फिल्में की। हालांकि शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम' (Masoom) में उनके रोल को सराहा गया।
विज्ञापन

3 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
इसके बाद उर्मिला ने 'बड़े घर की बेटी जैसी' कई फिल्मों में छोटे रोल किए। इसके बाद बतौर एक्ट्रेस 'नरसिम्हा' फिल्म की और फिर शाहरुख खान के साथ 'चमत्कार 'फिल्म में नजर आईं।  इसके बाद उर्मिला ने कमल हासन के अपोजिट 'चाणक्य' फिल्म की। यह मलयालम फिल्म थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उर्मिला की यह तस्वीरें उनकी इन्हीं फिल्मों में से हैं जिसमें आप उनका लुक देख सकते हैं।

4 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
उर्मिला का नाम राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) से जुड़ा। उनके अफेयर की खबरें उस वक्त से आने लगी थीं जब उन्होंने अपनी एक फिल्म से माधुरी दीक्षित को हटाकर उर्मिला को साइन कर लिया था। इसके बाद से ही राम गोपाल वर्मा पर उर्मिला के प्यार का जादू चल गया। उन्होंने उर्मिला के साथ फिल्म 'रंगीला' (Rangeela) बनाई जो सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उर्मिला रंगीला गर्ल के नाम से पहचानी जाने लगीं। 'रंगीला' फिल्म का यह लुक लोगों को खूब पसंद आया था। यह तस्वीर उर्मिला की रंगीला फिल्म की ही है।
विज्ञापन

5 of 7
Urmila Matondkar - फोटो : file photo
खास बात यह है कि रंगीला फिल्म को 41वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 12 नॉमिनेशन मिले थे। यहां तक कि उर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों में उर्मिला नजर आईं। इन फिल्मों में सत्या, दौड़, कौन, मस्त, जंगली, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना था। इन फिल्मों में उर्मिला का लुक एक दूसरे से एकदम अलग था। यह तस्वीरें इस बात का सबूत है। 
विज्ञापन

6 of 7
urmila - फोटो : file photo
राम गोपाल वर्मा के साथ बॉलीवुड में कई लोगों की नहीं पटती थी। राम गोपाल वर्मा के कारण ही बॉलीवुड के कई डायरेक्टर्स ने उर्मिला को फिल्मो में लेने से मना कर दिया था। ऐसे में जब राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर दिया तो उन्हें कोई सहारा ना मिल सका। उर्मिला का पूरा फिल्मी करियर बरबाद हो गया और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
urmila matondkar - फोटो : file photo
फिल्मों से दूर होने के बाद उर्मिला ने 42 साल की उम्र में 10 साल छोटे लड़के से शादी की। उर्मिला के पति का नाम मोहसिन अख्तर मीर है जो कि कश्मीर के एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं। वो आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने आइटम नंबर किया था। उर्मिला को बॉलीवुड में 42 साल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें