उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : File Photo
उर्मिला को 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ के लिए आज भी याद किया जाता है। इससे उनके करियर का ग्राफ ही बदल गया था। उर्मिला बताती हैं कि ‘रंगीला’ के बाद से अचानक बहुत सी चीजें बदल गई थीं। वह कहती हैं, ‘इंडस्ट्री के लोग वंशवाद को जितना बढ़ावा देते हैं, बाहर से आया हुआ मीडिया भी इसमें उतना ही भागीदार है। मैं नाम नहीं लेना चाहती लेकिन उस समय रंगीला के बारे में जितने लोगों ने अपने आलेख लिखे, उन सभी में से मुझे बिल्कुल ही बाहर कर दिया था। ऐसा लगा था कि जैसे फिल्म में मैं तो हूं ही नहीं। उस फिल्म में मैंने जो किया, उनकी नजर में वह कुछ था ही नहीं। मैंने क्या उसमें सिर्फ मेकअप लगाकर नाच दिखाया है? वह किरदार मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन किसी ने उसके बारे में बात ही नहीं की। हालांकि, इस चीज के लिए मैंने कभी इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया और न ही बदनाम किया।’