देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस लंबे समय से मुश्किलों के दौरान से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस काफी समय से पार्टी में जान फूंकने में लगी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने जनता और पार्टी के बीच अच्छा तालमेल बनाने के लिए बॉलीवुड सितारों का सहारा लेने का फैसला किया है।
अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने एक निजी चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस की नई योजना के बारे में बताया है। उर्मिला मातोंडकर के मुताबिक पार्टी ने राज्य की जनता से अलग-अलग मुद्दों पर टिक टॉक वीडियो बनाकर भेजने की अपील की है। साथ ही जिनका भी वीडियो अच्छा साबित होता उनको फिल्मी सितारों से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने टिक टॉक वीडियो बनाने वाला कदम आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया है। उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि पार्टी ने युवाओं से अपील की है कि राज्य की समस्या और घोषणा पत्र में क्या मुद्दे हों इसको टिक टॉक वीडियो के जरिए भेंजे। अच्छा टिक टॉक वीडियो बनाने वालों से उर्मिला मातोंडकर सहित कई फिल्मी सितारों से मिलने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि उर्मिला मातोंडकर अब फिल्मों से ज्यादा राजनीतिक और सामजिक मुद्दों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी की सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बीते दिनों उर्मिला मातोंडकर हाल ही में पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया थे।
उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को नौ पन्नों का एक पत्र लिखा था। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ न देने, कमजोर प्लानिंग, प्रचार तंत्र की नाकामी के साथ चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर, दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को जिम्मेदार ठहराया था। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उत्तर मुंबई से उम्मीदवार थीं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने बड़े अंतर से हराया था।