फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार शादी पर खुलकर बोलीं उर्मिला, 10 साल छोटे लड़के से की थी गुपचुप तरीके से शादी

Tue, 03 Apr 2018 06:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urmila matondkar
90 के दशक की मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर करीब 9 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इरफान खान स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में उनका आइटम नंबर 'बेवफा ब्यूटी' रिलीज हो चुका है जिसमें वह अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
urmila matondkar
उर्मिला ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। शादी के बाद उर्मिला ने मीडिया से बात कम ही की है। पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

3 of 5
urmila matondkar
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में गुपचुप तरीके से शादी के सवाल पर उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि, 'मैं अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं। इस पर बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मुझे पता है लोग मेरी शादी के बारे में जानना चाहते हैं।'

4 of 5
urmila matondkar
शादी के बाद क्या जिंदगी में कुछ बदलाव हुए हैं इस सवाल पर उर्मिला ने कहा कि, 'ज्यादा कुछ नहीं, अगर आप खुद को नहीं बदलना चाहते तो कोई आपको नहीं बदल सकता। शादी आपकी जिंदगी को पूरा करती है। दूसरों को देखने के लिए नजरिया बदल जाता है तब आप अपने पार्टनर के साथ जिंदगी को देखते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urmila Matondkar
उर्मिला ने आगे कहा कि, 'शादी के बाद मैं कश्मीर बहुत घूमी हूं लेकिन काम की वजह से मैं वहां ज्यादा दिनों तक रूक नहीं पाती।' प्रोडक्शन कंपनी खोले जाने पर उर्मिला ने कहा कि, 'मैं प्रोडक्शन और डायरेक्शन में नहीं उतर रही हूं। मैं कैमरे के सामने एक्टिंग करने में ही खुश हूं।' बता दें कि उर्मिला की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को बड़े परदे पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें