फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में उतरेंगे उर्मिला समेत सिनेमा जगत के ये 5 सेलिब्रिटीज, 4 को तो मिल गई टिकट

Fri, 29 Mar 2019 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये फिल्मी सितारे लड़ेंगे चुनाव - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिनेमा और टीवी की दुनिया के कई सितारों ने राजनीति की ओर रुख किया है। पार्टियों ने कुछ सेलिब्रिटीज पर भरोसा जताया और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है हालांकि इनमें से कई ऐसे भी हैं जो केवल स्टार प्रचारक के तौर पर ही नजर आएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
urmila mantodkar - फोटो : पीटीआई
सबसे पहले बात करते हैं 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर की। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उर्मिला को प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा है। उर्मिला जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
nusrat jahan - फोटो : twitter
चुनावी मौसम में बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। टीएमसी ने उन्हें उत्तरी 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के दर्शकों पर उनका जादू खूब चलता है, देखना है सियासत के मैदान में वह कितना रंग जमा पाती हैं। 

4 of 6
Jaya Prada - फोटो : twitter
जया प्रदा ने सिनेमा की दुनिया से लेकर राजनीति का सफर बखूबी तय किया है। पूर्व सांसद जया प्रदा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने जया प्रदा को रामपुर सीट से टिकट दिया है जबकि सपा की ओर से आजम खान आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
hema malini - फोटो : file photo
हाईप्रोफाइल सीट मथुरा से भाजपा ने एक बार फिर हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि मशहूर डांसर सपना चौधरी को कांग्रेस मथुरा से खड़ा कर सकती है लेकिन बाद में सपना ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया कि वो कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nirahua - फोटो : file photo
भोजपुरी गायक और एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बीते बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ की सीट पर उतार सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें