फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ से चंद कदम दूर है विक्की कौशल की 'उरी', 8वें दिन का कलेक्शन रहा इतना

Sat, 19 Jan 2019 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uri - फोटो : instagram
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अभिनय से सजी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने बीते एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म पहले ही हिट हो चुकी हैं अब ऐसे में निगाहें 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की है। वीकडेज में भी दर्शकों का जिस तरह रिस्पॉन्स मिल रहा है उसके बाद माना जा रहा है उरी के लिए ये बहुत मुश्किल नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यही नहीं कलेक्शन के मामले में उरी को रिलीज के पहले शुक्रवार की अपेक्षा दूसरे शुक्रवार में ज्यादा फायदा मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
uri - फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'टिकट खिड़की पर उरी पसंदीदा बनी हुई है। गुरुवार के कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 70.94 करोड़ कमा लिए हैं।' वहीं शुक्रवार को इसने 8 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह उरी ने 8 दिन में 79 करोड़ का कलेक्शन किया है।  

 

4 of 5
uri - फोटो : instagram
माना जा रहा उरी दूसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। सुबह के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है हालांकि देश के कई हिस्सों में ओपनिंग डे की अपेक्षा फिल्म अब ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : Instagram
वहीं उरी के साथ ही रिलीज हुई अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का बुरा हाल रहा। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 16-17 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें