Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
25 दिन में फिल्म ने 192.30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को ये 2.47 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। अनुमान है उरी इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। उरी के लगातार बढ़ते कलेक्शन के चलते इसका असर आने वाली फिल्मों की रिलीज तारीख पर दिखाई देने लगा है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिड़िया और यशराज बैनर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है।