फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर बोले विक्की कौशल, इस आतंकी हमले को न भुलाया जाए न माफ किया जाए

Sun, 17 Feb 2019 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
फिल्म (Uri) ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
Vicky Kaushal
‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और 48 ऑवर प्रोजेक्ट के पहले संस्करण 'एक्ट फेस्ट 2019' के दौरान विक्की कौशल ने कहा, ‘‘पुलवामा हमले का जवाब देना जरूरी है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।’’ 
विज्ञापन

3 of 4
uri - फोटो : instagram
सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है मुझे इसकी ज्यादा जानाकरी नहीं है...ऐसा करें, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए..ऐसी बातें करना आसान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सरकार सबसे बेहतर विकल्प पर विचार कर रही होगी, वे इन सब पर चर्चा कर रहे होंगे और हमें यह सब उन पर छोड़ देना चाहिए। इसे न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए।’’ 
विज्ञापन

4 of 4
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
बता दें आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की मदद के लिए फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की टीम ने सेना कल्याण कोष में एक करोड़ दिए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि ऐसे वक्त में जवानों का साथ देने के लिए आगे आएं।

इनपुट- भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें