फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: सलाखों के पीछे पहुंचा उर्फी जावेद को परेशान करने वाला शख्स, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस का जताया आभार

Tue, 16 Aug 2022 02:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन ने पिछले दिनों एक पोस्ट साझा कर पंजाबी इंडस्ट्री के शख्स पर उन्हें ब्लैकमेल और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया था कि मुंबई पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन आज उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
पुलिस से थी उर्फी को शिकायत
24 साल की उर्फी जावेद ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर ओबोद अफरीदी नाम के एक शख्स की तस्वीर साझा की थी। ओबेद की तस्वीर के साथ ही उर्फी ने कुछ वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए थे और आरोप लगाया था कि यह व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल करने के साथ ही उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग भी कर रहा है। उर्फी ने उल्लेख किया था कि यह पंजाब इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। इतना ही नहीं उर्फी ने अपनी पोस्ट में पुलिस की लापरवाही की व्याख्या करते हुए लिखा था, 'मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन  14 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। मैं बेहद निराश हूं। मैंने मुंबई पुलिस के बारे में कई अच्छी बातें सुन रखी हैं, लेकिन इस आदमी के प्रति उनका रवैया अजीब है।' 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
अब पुलिस का धन्यवाद करती नजर आईं उर्फी 
सोशल मीडिया पोस्ट में मुंबई पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के बाद आज उर्फी उन्हीं का धन्यवाद करती दिखाई दीं। दरअसल, कुछ ही मिनट पहले उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर ओबेद की तस्वीर साझा करते हुए मुंबई पुलिस के लिए आभार व्यक्त किया क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उर्फी ने लिखा, 'गुड न्यूज! मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाला यह शख्स आखिरकार सलाखों के पीछे है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मुंबई पुलिस।' इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि अभिनेत्री ने ओबेद के गिरफ्तार होने के बाद अब जाकर चैन की सांस ली है।  

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
ओबेद ने खारिज किए उर्फी के आरोप
रविवार को उर्फी की इस पोस्ट के बाद कल यानी सोमवार को पंजाब इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर का काम करने वाले ओबेद अफरीदी ने एक इंटर्व्यू में अभिनेत्री के सारे आरोपों को  को सिरे से खारिज कर दिया था। ओबेद ने कहा, 'मैं उर्फी के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि उनके पास दिमाग ही नहीं है। मैंने उनके साथ काम किया हुआ है और हमारे बीच पैसों को लेकर टेंशन चल रही थी।' इतना ही नहीं ओबेद ने यहां तक कहा था कि 'ये चैट फेक है, इसमें न तो मेरा नाम है और न ही मेरा नाम दिख रहा है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें