फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी के आरोपों पर आया पंजाब के कास्टिंग डायरेक्टर का रिएक्शन, बोले- 'उसमें दिमाग...'

Mon, 15 Aug 2022 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के साथ वह आए दिन अतरंगी कपड़े पहने मुंबई की सड़कों पर भी घूमती नजर आ जाती हैं। हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोरने वाली उर्फी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसे देख सभी चौंक गए थे। दरअसल, उर्फी ने पोस्ट के जरिए बताया था कि एक शख्स उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं उर्फी ने दावा भी किया था कि उन्होंने उस  शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब उर्फी ने जिस पर आरोप लगाया है उसका पक्ष सामने आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला
बीते दिन उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को बताया था कि एक व्यक्ति उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने उस व्यक्ति की तस्वीर और और उसकी चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे और बताया कि वह  काफी समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं उर्फी ने यह भी बताया था कि यह शख्स उनसे वीडियो सेक्स की भी डिमांड कर रहा था। पूरी पोस्ट में उर्फी ने कहीं भी शख्स का नाम नहीं लिखा था, लेकिन यह जरूर बताया था कि वह पंजाब इंडस्ट्री में काम करता है। इसके साथ ही उर्फी ने बताया था कि उन्होंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इस शख्स के खिलाफ करीब 14 दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।  
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी में नहीं दिमाग
उर्फी के तरह-तरह के आरोपों के बाद अब उस शख्स का रिएक्शन सामने आया है। उसका नाम ओबेद अफरीदी है और वह पंजाब इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर का काम करता है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में ओबेद ने उर्फी के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ओबेद ने कहा, 'मैं उर्फी के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि उनके पास दिमाग ही नहीं है। मैंने उनके साथ काम किया हुआ है और हमारे बीच पैसों को लेकर टेंशन चल रही थी।' 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
फेक हैं चैट
जब मीडिया रिपोर्ट्स ने ओबेद से उर्फी द्वारा साझा की गई चैट के बारे में पूछा तो वह बोले, 'ये चैट फेक है, इसमें न तो मेरा नाम है और न ही मेरा नाम दिख रहा है। मुझे अपनी जिंदगी में में शांति चाहिए। पैसों की वजह से उसने ये सब शुरू किया है वरना उससे पहले हमारे बीच सब ठीक थी। वैसे भी अभी तक मुझे इसपर कोई भी कानूनी नोटिस नहीं मिला है।'   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें