एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। लोग उनके वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहने वाली उर्फी अक्सर अपने दोस्तों संग मस्ती-मजाक से भरे वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से फैंस संग एक स्टोरी शेयर की जो काफी सुर्खियां बटोर रही है।