फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: फ्लोरल साड़ी पहन बारिश में डांस करती नजर आईं उर्फी जावेद, बोल्ड अवतार देख फैंस हुए दीवाने

Mon, 20 Jun 2022 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक जाना पहचाना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 32 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अपने अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें अपने आउटफिट्स की वजह से ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग एक वीडियो साझा किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो उर्फी बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
साड़ी में बरपाया कहर
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साड़ी पहने अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फैंस को यह क्लिप काफी पसंद आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में उर्फी को नाइट सूट में एक छतरी के साथ देखा जा सकता है, जबकि भारी बारिश हो रही है। वहीं, कुछ ही सेकंड बाद वह बोल्ड और सिजलिंग अवतार में नजर आती हैं। वीडियो में वह एक फ्लोरल साड़ी के साथ मैचिंग बोल्ड ब्रालेट में दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पसंद आया वीडियो
इस डांस वीडियो के साथ उर्फी ने जैस्मिन भसीन, शाहीर शेख, नीति मोहन, यास्सर देसाई और सारेगामा को टैग किया है। उर्फी के फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके चाहने वाले खूब कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह।' वहीं एक फैन ने इस वीडियो को हॉट बताया। एक अन्य यूजर ने सुझाव देते हुए लिखा, 'टिप टिप बरसा वाला गाना लगाओ।' 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं
गौरतलब है कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी की वजह से सबसे पहले सुर्खियों में आई थीं। इस शो में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट में भाग लिया था। रियलिटी शो से पहले उर्फी 'मेरी दुर्गा' और 'बड़े भैया की दुल्हनिया' जैसे लोकप्रिय डेली सोप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें