फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: इस्लाम को बदनाम करने के आरोपों पर भड़कीं उर्फी जावेद, बोलीं- शर्म कहां बिकती है मुझे भी बता दीजिए

Tue, 30 Aug 2022 04:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उर्फी को इसी वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी के पोस्ट पर भद्दी भद्दी बातें लिखते हैं लेकिन अभिनेत्री ने हर बार लोगों को उनकी बातों का करारा जवाब दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते दिन उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था, जिसमें यूजर्स ने उर्फी से गंदे-गंदे सवाल किए। इस बीच एक यूजर्स ने उर्फी पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया, जिस पर अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक यूजर ने उर्फी जावेद को उनके पहनावे की वजह से ट्रोल करने की कोशिश की। यूजर ने उर्फी से सवाल किया कि क्यों तूने इस्लाम को बदनाम किया हुआ है? क्यों अल्लाह का खौफ नहीं है तेरे दिल में? तुझे शर्म नहीं आती बताओ जरा? इस सवाल का उर्फी ने भी करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि शर्म, वो क्या होती है। मुझे नहीं पता ये क्या होता है। लोग कहते हैं कि शर्म बेच खाई है। कहां पर ये शर्म बिकती है, मुझे भी बता दीजिए, मैं भी इसे बेचना चाहती हूं।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
इसी सेशन के दौरान दूसरे यूजर ने उर्फी जावेद से पूछा कि क्यों संस्कृति खराब कर रही हो दीदी? इस पर उर्फी ने कहा कि अच्छा जब रेप होता है तो वो आदमी संस्कृति खराब नहीं करते हैं। मोलेस्टर्स कल्चर खराब नहीं करते लेकिन वो लड़की करती है जो अपने मन मुताबिक कपड़े पहनती है।

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उर्फी जावेद से अश्लील डिमांड भी की है। एक यूजर ने उर्फी से पूछा कि आप सोशल मीडिया पर नेकेड क्यों रहती हैं? वहीं, एक यूजर ने उर्फी से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड भी की। इन तमाम लोगों को भी उर्फी ने बिना डरे मुंहतोड़ जवाब दिया है और उनके इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें