फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: झूला झूलना उर्फी को पड़ा भारी! डांस करते-करते हुईं धड़ाम, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 17 Oct 2022 07:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और अजीब से फैश सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Urfi Javed - फोटो : Social media

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों और अजीब से फैश सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उर्फी का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपने इस गाने का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए इस वीडियो क्लिप में उर्फी एक हादसे का शिकार होती नजर आ रही हैं, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं।

 
विज्ञापन

2 of 4
Urfi Javed - फोटो : Social media

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज्ड गाने हाय हाय ये मजबूरी के एक सीन को झूले पर चढ़कर शूट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान वह अचानक झूले से गिर जाती हैं, जिसके बाद आसपास मौजूद सभी लोग उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांस कर रही उर्फी बैलेंस बिगड़ने की वजह से अचानक झूले से फिसलकर गिर जाती हैं, जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग घबरा जाते हैं।

Bollywood Gossips: खुद को अरुण गोविल का जीजा बताते थे अरविंद त्रिवेदी, जानें एक्टर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

3 of 4
Urfi Javed - फोटो : Social media

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ये तो सच में हाय हाय हो गया। वहीं उर्फी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां उनकी फिक्र करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं लोग लगातार इस पर कमेंट पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Shibani Dandekar: फरहान अख्तर की पत्नी ने नेटिजन्स की लगाई क्लास, करवा चौथ का व्रत न रखने पर हुई थीं ट्रोल

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

वहीं, बात करें उर्फी के नए गाने की तो बीते हफ्ते रिलीज हुए इस गाने लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल या विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अतरंगी फैशन सेंस के चलते उन्हें आए दिन ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

Drishyam 2: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निशिकांत कामत को याद कर भावुक हुए अजय देवगन, कहा- उनके बिना...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें