उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड और अजीब फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं, लोग उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल करते नजर आते हैं और कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग तक करते हैं। हालांकि उर्फी जावेद इन सारी बातों से हमेशा बेपरवाह दिखाई देती हैं और हर बार ऐसा कोई न कोई आउटफिट पहनकर स्पॉट की जाती हैं कि उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी ए क्वेश्चन' (मुझसे एक सवाल करिए) सेशन रखा, लेकिन लोगों ने उनसे बेहद भद्दे सवाल किए। हालांकि उर्फी इन सारी चीजों को बहुत ही अच्छी तरह से हैंडल करती दिखाई दीं और उन्होंने हर सवाल का बेबाक और मजेदार तरीके से जवाब दिया।