फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने रखा 'मुझसे एक सवाल करिए' सेशन, यूजर्स ने किए बेहद भद्दे सवाल

Mon, 29 Aug 2022 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड और अजीब फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं, लोग उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल करते नजर आते हैं और कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग तक करते हैं। हालांकि उर्फी जावेद इन सारी बातों से हमेशा बेपरवाह दिखाई देती हैं और हर बार ऐसा कोई न कोई आउटफिट पहनकर स्पॉट की जाती हैं कि उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर  'आस्क मी ए क्वेश्चन' (मुझसे एक सवाल करिए)  सेशन रखा, लेकिन लोगों ने उनसे बेहद भद्दे सवाल किए। हालांकि उर्फी इन सारी चीजों को बहुत ही अच्छी तरह से हैंडल करती दिखाई दीं और उन्होंने हर सवाल का बेबाक और मजेदार तरीके से जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने उर्फी से किए बेहद भद्दे सवाल
उर्फी जावेद द्वारा इंस्टाग्राम पर रखे गए 'मुझसे एक सवाल करिए' सेशन में यूजर्स ने सारी हदें पार कर दीं और अश्लील टिप्पणियां करते हुए सवाल किए, जो किसी भी लड़की के लिए अस्वीकार्य और बेहद अमानवीय हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने इस्तेमाल की अभद्र भाषा
उर्फी जावेद ने यूजर्स के हर सवाल का बिंदास तरीके से जवाब दिया, हालांकि यूजर्स की भाषा बेहद अमर्यादित थी, इनमें से एक यूजर ने उर्फी से वन नाइट स्टैंड तक के लिए पूछ डाला, वहीं एक ने कहा बैंक डिटेल्स भेजिए। जिसका उर्फी ने मजेदार जवाब दिया और कहा, 'इस मामले में मजाक नहीं मैं सोच कर बैठ जाती हूं कि पैसे आएंगे लेकिन आते नहीं हैं।'

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज
इन सभी सवालों में एक सवाल पूछा गया कि उर्फी जावेद की ग्लोइंग स्किन को लेकर भी पूछा गया, जिसका जवाब भी उर्फी ने बिल्कुल अलग तरीके से दिया और कहा-कि किसी टॉक्सिक मैन को डेट करो क्योंकि जितना ज्यादा टॉक्सिक लड़का उतना रोओगे और रोने के बाद जो ग्लो आता है वो किसी से नहीं आता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने उर्फी जावेद से पूछ कि वो इतने कम कपड़े क्यों पहनती हैं तो इसका भी उर्फी ने बेबाक जवाब दिया और कहा तुम्हारा क्या जा रहा है, मेरे कपड़े मैं जैसे चाहूं पहनूं, काहे की सोसाइटी। इसके अलावा एक यूजर ने कहा- मरने के बाद एक दफन करने के लिए मर्द को तीन  कपड़ों में कवर किया जाता है जबकि औरत को पांच कपड़ों में, इस पर उर्फी ने कहा- 'बताने के लिए धन्यवाद लेकिन मैं आपको इसका साइंटिफिक रीजन बताती हूं आपको दफन करने के बाद न ही ये कपड़े बचेंगे न आपकी बॉडी'। बाकी सवालो का भी उर्फी ने इसी तरह से जवाब दिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें