फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patriotic Movies: आने वाली देशभक्ति फिल्में, 'बॉर्डर 2' से लेकर '120 बहादुर' शामिल

Mon, 11 Aug 2025 04:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deshbhakti Films: देशभक्ति की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली कुछ शानदार बॉलीवुड फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देश के प्रति समर्पण की कहानियों को दर्शकों के सामने लाएंगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
आने वाली देशभक्ति फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
देशभक्ति का जोश जगा देंगी ये सभी आगामी बॉलीवुड फिल्में। भारतीय सेना की वीरता और बलिदान की सच्ची कहानियों पर आधारित हैं, जो दर्शकों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेंगी। इस लिस्ट में बॉर्डर 2, 120 बहादुर और इक्कीस जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स- @taran_adarsh
फिल्म 'बॉर्डर 2'
1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है 'बॉर्डर 2'। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। 'बॉर्डर 2' भी देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना को दर्शाएगी। सनी देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसे जेपी दत्ता, निधि दत्ता, और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे। 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म '120 बहादुर' 
'120 बहादुर', 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म उस ऐतिहासिक घटना को दर्शाती है, जिसमें 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों दुश्मनों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और इतिहास रच दिया। फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी (परम वीर चक्र विजेता) की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी) प्रोड्यूस कर रहा है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ, जो देशभक्ति और जोश से भरा है।
 

4 of 5
गलवान फिल्म का मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान'
'बैटल ऑफ गलवान', 15 जून, 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए भीषण संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की कहानी को दर्शाएगी। यह उस घटना को श्रद्धांजलि देती है, जिसमें कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र, जयदीप, अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'इक्कीस'
'इक्कीस', 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है, जिन्होंने 21 साल की उम्र में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह फिल्म उनकी वीरता और बलिदान को दर्शाती है। धर्मेंद्र इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभा रहे हैं। अगस्त्य नंदा (अमिताभ बच्चन के नाती) लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं। वरुण धवन, जयदीप अहलावत, और सिकंदर खेर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'कुछ प्रेम कहानियां समय...', करण जौहर ने 'कभी अलविदा ना कहना' के 19 साल पूरे होने का मनाया जश्न..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें