फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films on OTT: अगले शुक्रवार को सलमान के सामने होंगे जॉन और अक्षय, बाजी ‘एन्कांतो’ के हाथ लगने की उम्मीद

Sat, 18 Dec 2021 02:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Films on OTT - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान के ये कहने के बाद कि कंटेंट आधारित सिनेमा ओटीटी के लिए सबसे मुफीद है, इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखने के मामले में हिंदी सिनेमा एक नया रिकॉर्ड भी बना सकता है। आयुष्मान ने ये भी मान लिया है कि किसी भी भाषा की फिल्म की सिनेमाघरों में कामयाबी के लिए उसे देखने पूरे परिवार का एक साथ आना जरूरी है। पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों के पैमाने पर फेल रही कुछ और फिल्में इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं और दिलचस्प बात ये है कि इनमें से तीन फिल्में एक ही दिन अलग अलग ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।

विज्ञापन

2 of 6
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की ये फिल्म 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर गुपचुप तरीके से रिलीज हो गई। प्राइम वीडियो ने न तो इस फिल्म को लेकर कहीं कोई डुगडुगी बजाई और न ही किसी तरह की होर्डिंग या विज्ञापन ही यशराज फिल्म्स की इतनी बड़ी पिक्चर के अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर प्राइम वीडियो ने जारी किए। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसे ओटीटी पर ठीक उसी दिन रिलीज किया गया जिस दिन अभिनेता आर माधवन की पहली अंग्रेजी सीरीज ‘डीकपल्ड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दिलचस्प तथ्य यहां ये भी है कि माधवन को ही सैफ से पहले फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ ऑफर हुई थी और माधवन के मना करने पर इसमें सैफ की एंट्री हुई। माधवन इन दिनों यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
83 फिल्म - फोटो : Youtube
और, अब बात उस दिन की जिस पर सारे जमाने की निगाहें अभी से लगी हुई हैं। ये दिन है अगले हफ्ते का शुक्रवार यानी 24 दिसंबर। इस दिन रिलायंस एंटरटेनमेंट की दो साल से अटकी फिल्म ‘83’ रिलीज हो रही है। निर्देशक कबीर खान की इस पेशकश की इसके ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही खूब तारीफें हो रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए इसके सितारे देश दुनिया घूम रहे हैं और माना जा रहा है कि हिंदी फिल्मों के मामले में ये फिल्म साल 2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है। लेकिन इसी दिन कम से कम तीन ओटीटी ने इस फिल्म की राह मुश्किल करने की ठान रखी है।

4 of 6
Encanto - फोटो : Youtube
ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 दिसंबर को दो फिल्में रिलीज होने जा रही है। इनमें से डिज्नी की ही फिल्म ‘एन्कांतो’ इस साल की एनीमेशन की बेहतरीन फिल्म मानी जा रही है। जादूगरों के एक परिवार में ये एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसके पास कोई जादू ही नहीं है। बच्चा कैसे अपने आप को सबसे कटा हुआ महसूस करता है और जिनके पास जादुई शक्तियां हैं, क्या वे भी किसी बोझ से दबे हुए हैं, इन एहसासों का बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘एनकांतो’ इस क्रिसमस घर पर परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखने का सबसे बढ़िया मौका है।
विज्ञापन

5 of 6
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म जिन लोगों ने देख ली है उनके मुताबिक इसके सिनेमाघरों में चल पाने में संदेह को देखते हुए ही इसे सीधे ओटीटी पर बेच दिया गया है। एक पेंच इसमें ये भी है कि दक्षिण भारत में ओटीटी पर सीधे अपनी फिल्में रिलीज करने वाले हीरो की फिल्में सिनेमाघर वाले रिलीज नहीं कर रहे हैं। ‘अतरंगी रे’ के हीरो धनुष का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म के ट्रेलर और गानों में सारा अली खान काफी मेहनत करती दिख रही हैं लेकिन एक उत्तर भारतीय लड़की के नखरे उनसे परदे पर हो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतिम-द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
24 दिसंबर को ही ओटीटी पर सलमान खान  की फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ भी रिलीज होने जा रही है। इस तरह पहली बार किसी तारीख को सलमान के मुकाबले अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोनों एक साथ दिखेंगे। सलमान की फिल्म जहां जी5 पर रिलीज होने जा रही है, वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें