फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Movies: जून के महीने में होगी मनोरंजन की बौछार, दस्तक देंगी ये फिल्में, हाउसफुल रहेंगे थिएटर!

Wed, 28 May 2025 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Movies: जून का महीना दस्तक देने वाला है। मनोरंजन के शौकीनों को इस महीने में कई मजेदार फिल्में देखने को मिलेंगी। लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं जो सिनेमाघरों में चहल-पहल बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
जून में रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन के लिहाज से यह साल अच्छा गुजर रहा है। कई शानदार फिल्में दस्तक दे चुकी हैं। 'स्काई फोर्स' से लेकर 'छावा', 'केसरी चैप्टर 2' और 'रेड 2' के बाद अब कुछ और मजेदार फिल्में जून में रिलीज होने वाली हैं। गर्मियों की छुट्टियों वाले जून के महीने में ऐसी भी कई फिल्में दस्तक देने वाली हैं, जिन्हें आप बच्चों के साथ देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यब- @Saregamamusic
'ठग लाइफ'
कमल हासन, सिलंबरासन, तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म 'ठग लाइफ' 05 जून को थिएटर्स में आने वाली है। फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार कमल हासन ने अदा किया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा कैमियो रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मणि रत्नम ने संभाली है।
विज्ञापन

3 of 8
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब- NadiadwalaGrandson
'हाउसफुल 5'
यह मल्टीस्टारर फिल्म भी इसी माह दर्शकों के बीच पहुंच रही है। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 06 जून को रिलीज होगी।  
 

4 of 8
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions
'सितारे जमीन पर'
आमिर खान की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की फिल्म 'तारे जमीन पर' साल 2007 में आई थी, जो खूब हिट रही। अब इसके सीक्वल के तौर पर 'सितारे जमीन पर' आ रही है। यह फिल्म  20 जून को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन

5 of 8
कुबेरा - फोटो : सोशल मीडिया
'कुबेरा'
धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सर्भ जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी जून में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें प्रियांशु चटर्जी और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Alia Bhatt: Cannes के बाद फ्रेंड की शादी में आलिया भट्ट का दिखा फ्यूजन लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरें-वीडियो वायरल
 
विज्ञापन

6 of 8
मां - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
'मां'
काजोल की आगामी फिल्म है 'मां'। यह जून में रिलीज हो रही है। फिल्म को हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी यह एक हॉरर फिल्म है। इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
ज्ञानवापी फाइल्स: ए टेलर मर्डर स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
'ज्ञानवापी फाइल्स'
यह फिल्म भी 'मां' के साथ ही 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल के मर्डर पर आधारित बताई जा रही है। इसमें विजय राज, प्रीति झंगियानी और मुश्ताक खान जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
'कन्नप्पा'
फिल्म 'कन्नप्पा' भी जून के महीने में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और मांचू विष्णु जैसे सितारे हैं। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह माइथोलॉजिकल एपिक ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें