Biopic Movies In 2026: इस साल कई बायोपिक फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से लेकर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी कई अन्य दिग्गजों की बायोपिक फिल्में भी शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट…
विज्ञापन
1 of 8
2026 में रिलीज होंगी ये बायोपिक फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
साल 2026 के शुरू होते ही फिल्मों की घोषणा और रिलीज डेट भी सामने आने लगी है। साल की शुरुआत ही बॉलीवुड फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज के साथ हुई। इसके अलावा साल के पहले ही महीने यानी जनवरी में ही कई फिल्में रिलीज होनी है। हर साल की तरह 2026 में भी अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में देखने को मिलेंगी। इस साल कई बायोपिक फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं…
विज्ञापन
2 of 8
राजा शिवाजी
- फोटो : एक्स
राजा शिवाजी
मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर कई फिल्में बन चुकी हैं। अब रितेश देशमुख एक बार फिर छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक नई फिल्म बना रहे हैं। इसका नाम ‘राजा शिवाजी’ है। पिछले दिनों रितेश ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में रितेश देशमुख न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे, बल्कि फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी खुद ही किया है। फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। वहीं फिल्म की कास्ट भी काफी बड़ी है। इसमें रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जितेंद्र जोशी सरीखे कलाकारों के नाम शामिल हैं। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
3 of 8
सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@siddhantchaturvedi
वी. शांताराम
दिग्गज फिल्म निर्माता वी. शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वो वी. शांताराम का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का निर्माण अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं। फिल्म में वी. शांताराम के मूक फिल्म युग से लेकर रंगीन सिनेमा के आगमन तक के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसके इसी साल रिलीज होने की संभावना है।
4 of 8
श्रद्धा कपूर और विठाबाई नारायणगांवकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ईथा
‘ईथा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। फिल्म में श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी, जो विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘छावा’ का निर्देशन करने वाले लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा फिल्म में लीड एक्टर के किरदार में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके इसी साल 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 8
श्री श्री रविशंकर की बायोपिक करेंगे विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
व्हाइट
विक्रांत मैसी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक ‘व्हाइट’ में नजर आएंगे। यह कोलंबिया के गृहयुद्ध को समाप्त करने में श्री श्री रविशंकर की भूमिका पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग कोलंबिया में ही हुई है। मोंटू बस्सी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के 2026 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 8
राजकुमार राव और उज्ज्वल निकम
- फोटो : सोशल मीडिया
निकम
राजकुमार राव मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उज्जव निकम के 26/11 मुंबई हमलों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े कानूनी पहलुओं को दिखाया जाएगा। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित और दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में पूरी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
7 of 8
जॉन अब्राहम, राकेश मारिया और रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
मारिया आईपीएस
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म 'मारिया आईपीएस' में जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में 1993 के मुंबई बम विस्फोटों और 26/11 आतंकी हमलों जैसी बड़ी घटनाओं की जांच में आईपीएस राकेश मारिया के अनुभव और करियर को दिखाया जाएगा। तमान्ना भाटिया फिल्म में राकेश मारिया की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के इस साल रिलीज होने की उम्मीद है।
कलाम
निर्देशक ओम राउत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर दिग्गज साइंटिस्ट एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। इसकी घोषणा पिछले साल ओम राउत ने की थी। फिल्म में अभिनेता धनुष कलाम साहब की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उनका पोस्टर भी सामने आया था। यह फिल्म भी 2026 के मध्य या अंत तक रिलीज हो सकती है।