फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Action Movies: सिकंदर से लेकर जाट तक, इस साल रिलीज होंगी बड़ें स्टार्स की ये एक्शन से भरपूर फिल्में

Thu, 20 Mar 2025 08:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Action Movies 2025: इस साल बॉलीवुड में कई शानदार एक्शन फिल्में आने वाली हैं, जो दर्शकों को रोमांच से भर देंगी। इस साल सलमान खान, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसी बड़ी सितारों की फिल्में रिलीज होंगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
इस साल रिलीज होंने वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
जनवरी से अब तक कई फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन अब मार्च में सलमान खान की फिल्म "सिकंदर" का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की "बागी 4" और सनी देओल की जाट भी इस साल रिलीज होने वाली हैं। साथ ही, वाईआरएफ अपनी पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म "अल्फा" लेकर आ रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होंगी। इस साल और भी कई धमाकेदार एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है। सलमान के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब 30 मार्च को खत्म हो जाएगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
रेड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2 
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीक्वल रेड 2 एक्शन फिल्म होगी। इस बार भी अजय आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में लौट रहे हैं। रितेश देशमुख इसमें विलेन की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी। रेड 2 1 मई 2025 को रिलीज होगी।

4 of 6
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की बाघी सीरीज का चौथा भाग बागी 4 जबर्दस्त एक्शन लेकर आ रही है। इस बार कहानी को और भी अलग ढंग से पेश किया जाएगा, क्योंकि इस बार बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री भी हो गई है। बागी 4 इस साल 5 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
अल्फा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
अल्फा
YRF स्पाई यूनिवर्स अपनी पहली महिला प्रधान फिल्म अल्फा लेकर आ रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अल्फा पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार निभाएंगे। अल्फा  25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाट - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
जाट
फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में विलेन के रोल में रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। फिल्म जाट एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। यह फिल्म 10 अप्रेल 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें