फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: रिजल्ट की टेंशन ने उड़ा रखी है नींद, तो 'छिछोरे' को 'हेराफेरी' के साथ कहें 'वेलकम'

Sat, 18 Jun 2022 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेलकम-थ्री ईडियट्स-छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
परीक्षा की घड़ी कठिन होती है। उससे भी कठिन होती है, परीक्षा परिणाम की घड़ी। घर में किसी को बड़ी-बड़ी उम्मीदें भले न हों, लेकिन दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी अक्सर बच्चों के परीक्षाफल पर सबसे ज्यादा नजरें टिकाए रहते हैं। नतीजा एंजाइटी के रूप में सामने आता है। ऐसे में घबराहट और बेचैनी सताने लगती है। कल यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ रहा है। जाहिर सी बात है, आप अभी से कल की टेंशन ले रहे होंगे। तो हमारा सुझाव है रिजल्ट को लेकर अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें। आज सिर्फ चिल करिए और इसके लिए सिनेमा से बेहतर क्या हो सकता है?  मन बदलने के लिए इन कॉमेडी फिल्मों को देख डालिए। यकीन मानिए आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
छिछोरे (2019)
नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म देखने लायक है। इस फिल्म में मुख्य किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अदा किया। उनके अलावा फिल्म में  श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिल्म में तलाकशुदा शख्स अनिरुद्ध पाठक उर्फ अन्नी (सुशांत सिंह राजपूत) अपने बेटे राघव (मोहम्मद समद) को इंजीनियर बनाना चाहता है। वह आईआईटी में प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहा होता है। वहीं, उसका बच्चा रिजल्ट को लेकर तनाव महसूस करता है और बिल्डिंग से छलांग लगा देता है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के भीतर जीने की चाहत लाने के लिए वह अपने कॉलेज के समय के किस्से सुनाता है। इस फिल्म को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
थ्री ईडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
थ्री ईडियट्स (2009) 
राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कभी भी देखिए हर बार मूड रिफ्रेश हो जाता है। यह फिल्म काबिलियत और कामयाबी के अंतर को बखूबी समझाती है। फिल्म आमिर खान, आर. माधवन और शर्मन जोशी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे सितारे भी हैं। फिल्म में कई गंभीर बातें बहुत ही मनोरंजक अंदाज में कही गई हैं। फिल्म में शिक्षा प्रणाली, बच्चों से माता-पिता की उम्मीदों और किताबी ज्ञान पर मजेदार अंदाज में सवाल किए गए हैं। यह फिल्म देखने के बाद शायद आपको भी कुछ नई दिशा तय करने में मदद मिले। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4 of 6
वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम (2007)
परीक्षा परिणाम आने से पहले या बाद में कोई कॉमेडी फिल्म देखना चाह रहे हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा तो अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'वेलकम' देख सकते हैं। फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, परेश रावल जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से इस फिल्म में अपना रंग जमाया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी' (2000)
यह फिल्म परीक्षा या परीक्षाफल पर आधारित तो नहीं है, लेकिन इसे देखकर किसी का भी मूड रिफ्रेश हो जाएगा। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की दमदार एक्टिंग हंसने को मजबूर कर देगी और एग्जाम की सारी टेंशन छूमंतर हो जाएगी। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में कई मजेदार डायलॉग और पंचिंग लाइंस हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'सत्ते पे सत्ता' - फोटो : सोशल मीडिया
'सत्ते पे सत्ता' (1982)
इस कॉमेडी फिल्म में शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया है। फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' सात भाइयों की कहानी है। सबसे बड़े भाई रवि का किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। रवि अपने बाकी छोटे भाइयों की देखरेख करता है। वे सभी अनाथ और अशिक्षित होते हैं, जिन्हें अच्छे से रहना भी नहीं आता। उन सभी की जिंदगी में तब बदलाव आता है, जब रवि को एक नर्स इन्दु (हेमा मालिनी) से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें